फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP always does politics of religion and money: Raizada

भाजपा सदा धर्म और पैसे की करती राजनीति : रायजादा

Mon, 10 Jun 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
BJP always does politics of religion and money: Raizada
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रविवार को ऊना से जारी बयान में सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा सदा धर्म और पैसे की राजनीति करती है। रायजादा ने कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर सरकार को गिराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को 4 सीटें जीतकर जनता ने सुक्खू सरकार के जनहितैषी कार्यों पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तीन सीटों फिर से उपचुनाव होना शेष है। इन सीटों के उपचुनाव के बाद कांग्रेस सरकार के पास पहले से ज्यादा 41 सीटें हो जाएगी और मजबूत सरकार बनेगी। सतपाल रायजादा ने लोकसभा चुनावों में मिली हार का कारण भाजपा की धर्म की राजनीति को बताया। रायजादा ने कहा कि लोग मोदी सरकार की नीतियों से खफा तो जरूर थे, लेकिन राम मंदिर के कारण लोगों ने भाजपा को वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अभी काफी कार्य करने की जरूरत है। खासकर महिलाएं धार्मिक विचारधारा से जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि हमें जनता को जागरूक करना पड़ेगा कि सरकार का चयन उनके कामों के आधार पर होता है। प्रत्याशी का चयन क्षेत्र में हुए विकास के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed