{"_id":"621a6ea033412d380068cb2e","slug":"biker-died-after-a-serious-injury-in-gagret-s-kutheda-jasvalan-in-road-accident-una-news-sml4009026144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां गांव में मोटरसाइकिल सवार की गिरने से मौत हो गई है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम कुठेड़ा जसवालां गांव का अर्जुन सिंह पुत्र महिंद्र सिंह (29) अपनी बाइक पर सवार होकर लोहारली से लौट रहा था।
जैसे ही वह कुठेड़ा जसवालां गांव पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया। इस दौरान हड़बड़ाहट में वह बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गिर गया। हादसे में बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट लग गई।
इसके बाद स्थानीय लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में भी युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जब परिजन युवक को पीजीआई ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा आगामी कार्रवाई की जा रही है।