{"_id":"8ef40039761fed09dd625285580b4eb6","slug":"bike-scooty-collision-3-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी की टक्कर, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटी की टक्कर, तीन जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना,हरोली
Updated Sun, 15 Nov 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के गांव भदसाली में स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उर्मिला निवासी भदसाली रविवार दोपहर अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर काम से बाहर जा रही थी। कुछ दूर पहुंचने पर सामने से आ रही एक बाइक से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में उर्मिला देवी, बाइक सवार अवतार सिंह (22) और मुख्तयारी निवासी पालकवाह को चोटें आई है। घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए ऊना अस्तपाल लाया गया। यहां से मुख्तयारी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन