{"_id":"60993f748ebc3eb2ab55c9e4","slug":"bike-driver-killed-in-scorpio-bike-collision-una-news-sml369879919","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉरपियो-बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉरपियो-बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत नकडोह गांव में दौलतपुर चौक-मुबारिकपुर सड़क पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉरपियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉरपियो और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक अविवाहित था और कुछ समय पहले दुबई से लौटा था।
रविवार रात मोटरसाइकिल सवार राहुल उम्र 27 वर्ष दौलतपुर चौक से मुबारिकपुर तरफ जा रहा था। नकडोह के पास मुबारिकपुर से दौलतपुर चौक आ रही स्कॉरपियो से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी नरिंद्र कुमार की शिकायत पर स्कॉरपियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृत युवक की पहचान राहुल पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव चलेट जिला ऊना के रूप में हुई है।
एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी चालक चमेल सिंह निवासी पिरथीपुर तहसील घनारी, जिला ऊना के विरुद्ध 279, 304ए आईपीसी के तहत केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।