फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bharat reached Chitrakoot to meet Shri Ram

Una News: श्रीराम से चित्रकूट मिलने पहुंचे भरत

Sun, 22 Oct 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bharat reached Chitrakoot to meet Shri Ram
ऊना। श्री रामलीला कमेटी ऊना की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में श्री मधुर बिहारी रास मंडल वृंदावन की ओर से संस्थापक जय प्रिया शरण के निर्देशन और कथा व्यास विष्णु शर्मा की मधुर आवाज में कलाकारों ने श्री रामलीला मंचन को आगे बढ़ाया। कलाकारों केवट प्रसंग, भरत एवं शत्रुघ्न का ननिहाल से वापस आना, श्रीराम से मिलने के लिए वन में जाना, भरत मिलाप का सुंदर ढंग से मंचन दिखाया। भरत मिलाप ने श्रद्धालुओं को भावुक भी किया और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच भरत मिलाप हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार से श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता गंगा तट पर पहुंचते हैं और वह केवट से गंगा को पार करवाने के लिए कहते हैं। इसके बाद श्रीराम चित्रकूट पहुंचते हैं, उधर, अयोध्या में महाराज दशरथ पुत्र वियोग में प्राण त्याग देते हैं। तब भरत भगवान श्रीराम से मिलने चित्रकूट के लिए निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट के समीप भरत को सेना के साथ आते देखकर लक्ष्मण क्रोधित होते हैं। उन्हें लगता है कि भरत युद्ध करने आए हैं। तभी आकाशवाणी होती है कि श्री लक्ष्मण जो आप सोच रहे हैं वह सही नहीं। इसके बाद भरत सभी के साथ भगवान श्रीराम के पास पहुंचते हैं। भरत अपने बड़े भाई श्रीराम को प्रणाम कर गले लगते हैं। इस दौरान आंसू बहते हैं। यह दृश्य सभी को भावुक करता है। श्री राम कहते हैं कि पिता का वचन है वह उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed