फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhalon student Pavitra won gold in state level boxing

Una News: भलौण के छात्र पवित्र ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण

Thu, 16 Oct 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Bhalon student Pavitra won gold in state level boxing
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलौण के कक्षा जमा एक के छात्र पवित्र हरजोत सिंह ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग की 46 किलो वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सुंदरनगर में आयोजित की गई। शानदार प्रदर्शन के बल पर अब पवित्र हरजोत सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो आगामी दिनों में कर्नाटक में आयोजित की जाएगी। वीरवार को जब पवित्र हरजोत सिंह स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, समस्त स्टाफ सदस्यों और स्कूल के छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया और इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। पवित्र हरजोत ने परिश्रम और लग्न से यह सफलता हासिल की है और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed