{"_id":"629e31e12be0bd2af4328ae5","slug":"basoli-school-got-first-place-in-district-level-yog-olympiad-una-news-sml4112859153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में बसोली स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में बसोली स्कूल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरुड़ू में सोमवार को 14 साल से कम उम्र के विद्यार्थियों की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली की टीमें अव्वल रहीं। बसोली स्कूल ने लड़के व लड़कियों के वर्ग में खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक स्कूल नागरवाला की टीमें द्वितीय और बहडाला स्कूल की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजयी टीमों में शामिल विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के छठीं से आठवीं कक्षा के करीब 170 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजेता बच्चे राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने योग प्रतियोगिता के दौरान चरुड़ू स्कूल में सभी व्यवस्थाएं भी जांची। उन्होंने पेयजल, मिड-डे-मील सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में योग को लेकर उत्साह देखने को मिला। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से अन्य विद्यार्थियों में भी योग के प्रति रुचि जागृत होगी।