फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Banned plastic bags are being used rampantly in the vegetable market.

Una News: सब्जी मंडी में धड़ल्ले से हो रहा प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल

Fri, 03 Jul 2026 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 Jul 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
Banned plastic bags are being used rampantly in the vegetable market.
टाहलीवाल(ऊना)। हरोली में लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडी में प्रतिबंधित प्लास्टिक (पॉलिथीन) बैग का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है। समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद कई दुकानदार ग्राहकों को प्लास्टिक बैग में सब्जियां और अन्य सामान दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पॉलिथीन बैग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा माने जाते हैं। ये आसानी से नष्ट नहीं होते, जिससे मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। बरसात के मौसम में प्लास्टिक कचरा जलभराव और गंदगी का बड़ा कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर कार्रवाई तो की जाती है लेकिन नियमित निगरानी के अभाव में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल फिर शुरू हो जाता है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक मंडियों में नियमित निरीक्षण किया जाए। प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग बेचने और उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वैकल्पिक थैलों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन



हरोली में पॉलिथीन के प्रयोग से संबंधित मामला ध्यान में आया है। इसे लेकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed