फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Balanced and nutritious diet is necessary to live a healthy life: Surendra

स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित और पोषणयुक्त आहार जरूरी : सुरेंद्र

Thu, 15 May 2025 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Balanced and nutritious diet is necessary to live a healthy life: Surendra
बोले दैनिक भोजन में मिलेट्स को शामिल करके बीमारियों से बचा जा सकता
विज्ञापन

भरवाईं स्कूल में हुआ स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत संतुलित और पोषणयुक्त आहार लेने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया। सभी विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित और पोषणयुक्त आहार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतुलित और पोषणयुक्त आहार के महत्व और भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से बच्चों और किशोरियों के लिए पर्याप्त पोषण की आवश्यकता पर बल दिया। हम अपने दैनिक भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फलों, दालों, दूध और मोटे अनाज जैसे मिलेट्स को शामिल करें तो न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य में भी सुधार संभव है। आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारु कार्य करने और विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दालें, बारह मास उपलब्ध होने वाले फल और मौसमी सब्जियां आदि का उपयोग करने के लिए सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर सुरेश कुमारी, सुनील कुमार एवं कुमारी वंदना कौंडल की अगुवाई में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed