{"_id":"68f252ad7ed4b5d59e08d098","slug":"badsehra-school-explained-the-ill-effects-of-tobacco-una-news-c-93-1-ssml1047-169239-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बदसेहड़ा स्कूल में तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बदसेहड़ा स्कूल में तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने रावमापा बदसेहड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मुख्य जागरूकता शिविर आयोजित किया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि प्रदेश में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा, जिसमें जिले के सभी शिक्षण संस्थान, गांव, पंचायत और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन गंभीर स्वास्थ्य और सामाजिक समस्या है। कोटपा एक्ट 2003 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू बेचना अपराध है। तंबाकू से गले, मुंह, फेफड़े का कैंसर, अस्थमा, हृदय रोग, स्ट्रोक जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं।
बीसीसी समन्वयक कंचन माला ने नशे को समाज और युवाओं के लिए बड़ा खतरा बताया और इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
शिविर में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, समस्त स्टाफ, स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका रानी देवी, आशा कार्यकर्ता मंजू, वीना, अंजू, सुमन, हरदीप और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।