फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Rakesh Shah sent to jail in rape case

Una News: दुष्कर्म के मामले में बाबा राकेश शाह को जेल भेजा

Thu, 09 Oct 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Baba Rakesh Shah sent to jail in rape case
ऊना। थाना गगरेट के अंतर्गत डेरा बाबा हरि शाह के प्रमुख बाबा राकेश शाह को दुष्कर्म के मामले में वीरवार को पुलिस ने अंब कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने राकेश शाह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी बाबा राकेश शाह को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली से बीती छह अक्तूबर तक गिरफ्तारी पर स्टे मिली थी। इसके बाद उच्चतम न्यायालय की ओर से उसकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई, जिसपर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि एक युवती ने राकेश शाह सहित एक अन्य व्यक्ति पर अंबोआ स्थित धार्मिक डेरे में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि आरोपी को वीरवार को अंब कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed