फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awas Pandit took charge as District Welfare Officer Una

Una News: आवास पंडित ने जिला कल्याण अधिकारी ऊना का पद किया ग्रहण

Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Awas Pandit took charge as District Welfare Officer Una
प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद ऊना जिला में प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत
विज्ञापन

बोले, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। 2025 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारी आवास पंडित (22) ने बुधवार को ऊना के जिला कल्याण अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के डांगड़ा गांव निवासी आवास पंडित की यह पहली नियुक्ति है। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने ऊना जिले में प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग से जुड़ी योजनाएं, दिव्यांगजन और वृद्धजन कल्याण के कार्यक्रमों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लागू करना उनका लक्ष्य रहेगा। आवास पंडित ने कहा कि वे स्थानीय निकायों, पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करेंगे। उन्होंने ऊना के निवासियों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या के लिए लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed