फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness created on natural farming in Tarkhanka Panchayat

Una News: तरखानका पंचायत में प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक

Fri, 11 Jul 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Awareness created on natural farming in Tarkhanka Panchayat
थानाकलां (ऊना)। ग्राम पंचायत धतोल के तरखानका में प्राकृतिक खेती विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 25 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना के तकनीकी सहायक रवि कुमार और श्वेता की ओर से प्राकृतिक खेती से जुड़ी विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को बताया कि किस प्रकार प्राकृतिक विधियों से खेती करना लाभदायक है और इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। इस अवसर पर परियोजना सदस्य रजनी देवी और इंदु ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में जागरूक किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जैविक आदानों जैसे जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत के निर्माण एवं प्रयोग की विधियों को समझाया। साथ ही नीमास्त्र और अग्निस्त्र जैसे जैविक कीटनाशकों के उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य प्रमोद, बलविंद्र, सुरिंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ-साथ अन्य ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed