फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awarded to the meritorious students of 12th

12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 02 Aug 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the meritorious students of 12th
मैहतपुर में स्वामी सेवानंद गिरि सम्मान लेते मेधावी विद्यार्थी।संवाद - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 12वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ब्रह्मलीन स्वामी सेवानंद गिरि सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के आठ सरकारी स्कूलों में जाकर ठाकुरद्वारा गौरीशंकर मंदिर विभोर कमेटी के पदाधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंगलवार को एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) संतोषगढ़, राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़कियां) संतोषगढ़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगड़ा, चढ़तगढ़, सनोली तथा सासन विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। ठाकुरद्वारा गौरीशंकर मंदिर विभोर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि 12वीं में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये प्रशस्ति पत्र तथा स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की गई।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर रहने वाले मेधावियों को 1000, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 900 रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा पुस्तक भेंट की गई। उन्होंने कहा कि स्वामी जी शिक्षा के प्रति समर्पण भाव रखते थे। बच्चों से उन्हें विशेष लगाव था। यही कारण है कि उन्होंने श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर विद्यालय भटोली की नींव रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
एसडी पब्लिक स्कूल से अर्शदीप कौर, कोमलप्रीत कौर तथा अंश, संतोषगढ़ में लड़कों के स्कूल में नाजिम, सुमन तथा पंकज, लड़कियों के विद्यालय से निशा देवी, रिद्धिमा राणा तथा रिया, अजौली विद्यालय की बबली, नेहा तथा द्वारका प्रसाद, नंगड़ा की अंजली, विनय कुमार तथा करण कुमार, चढ़तगढ़ विद्यालय की पूजा रिशु, संजना कुमारी, सनोली स्कूल की सिमरन, कमलजीत कौर तथा कोमल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संस्थान की रमना कुमारी, प्रियंका तथा दिशा को संस्था ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र गोपाल शास्त्री, रमेश चंद, हरीश चंद्र समेत विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed