फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awarded the top participants in the competitions

प्रतियोगिताओं में अव्वल प्रतिभागी सम्मानित

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Awarded the top participants in the competitions
राजकीय उच्च पाठशाला त्यूड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजेता रहे बच - फोटो : Una
ऊना। राजकीय उच्च पाठशाला त्यूड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सेवानिवृत्त नेवी कैप्टर डॉ. बलदेव डोगरा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक चमन लाल ऐरी ने बताया कि पृथ्वी दिवस पर चित्रकला, प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में अग्रिम बैंस प्रथम, दीपांशी द्वितीय तथा नेहा तृतीय रहीं। इसके साथ अरमान डोगरा को भी पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ वर्ग में सानिया प्रथम, आदित्य डोगरा द्वितीय, निष्ठा सैनी तृतीय रहे।
विज्ञापन

भाषण में अंजलि प्रथम और जसदीप कौर द्वितीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में कनिष्ठ वर्ग में अग्रिम बैंस, प्रेरणा विशिष्ट प्रथम, आरुषि, रोहन, दीपांशी द्वितीय तथा रितिका और जाह्नवी तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ वर्ग में सूर्यांश ठाकुर और पूजा सैनी प्रथम, अंशिका, तन्वी द्वितीय के अलावा निष्ठा, अंजलि और अभिनंदन तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. बलदेव ने बच्चों को बड़ी सोच, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा रखने का प्रण दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को आलस्य से दूर रहने की सलाह दी तथा योग भी करवाया। इस मौके पर हरदीप सिंह, सुनीता देवी, नीलम शर्मा, वंदना कुमारी, अनामिका कुमारी, मनोहर लाल, सोमदत्त, कमल किशोर, रामपाल, गुरमेल चंद और जसविंदर कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed