फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Auditions of artists will be held from April 8 for Haroli Utsav

Una News: हरोली उत्सव के लिए 8 अप्रैल से होंगे कलाकारों के ऑडिशन

Tue, 08 Apr 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 08 Apr 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Auditions of artists will be held from April 8 for Haroli Utsav
लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में लिए जाएंगे कलाकारों के ऑडिशन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता और ख्याति प्राप्त कलाकारों को रहेगी छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से शुरू होंगे। ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में आयोजित किए जाएंगे । ऑडिशन प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से आरंभ होंगे।

8 और 9 अप्रैल को ऊना जिला के कलाकारों और 10 अप्रैल को अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन रखे गए हैं। इसके साथ ही जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से ऊना जिले के कलाकारों का ए व ए प्लस, एवं बी व बी प्लस श्रेणियों में वर्गीकरण भी किया जाएगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं और ई मेल के माध्यम से स्टेट लेवल हरोली उत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता और ख्याति प्राप्त कलाकारों को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक होने वाले इस तीन दिवसीय महा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। प्रशासन हिमाचली कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों और महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव को और भी जीवंत बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

उपमुख्यमंत्री के विजन का साकार रूप है यह आयोजन

गौरतलब है कि लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। जन-मन के उल्लास का प्रतीक यह आयोजन न केवल क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएगा, बल्कि पुरातन परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को बल देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed