फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack

घर में घुसकर व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला

Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
attack
ऊना। विस क्षेत्र हरोली के तहत चंदपुर गांव में कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में पीड़ित व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। इस दौरान गांव के लोगों ने व्यक्ति को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि पैसे का लेन-देन को लेकर युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रमन कुमार पुत्र जनक राज निवासी गांव चंदपुर ने हरोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोनू वर्मा निवासी संतोषगढ़ और उसके दो साथियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उस पर हमला किया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज की आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed