फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack on youth working in field

भटोली में खेतों में काम कर रहे युवक पर हमला

Wed, 08 Jul 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
attack on youth working in field
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भटोली में जमीन विवाद को लेकर खेतों में काम कर रहे युवक पर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट की वारदात में आरोपियों ने युवक पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर पुलिस थाना ऊना में संतोष कुमारी पत्नी राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर छह गांव भटोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके गांव के राजेंद्र, रिंकू, ललित, पकंज, भगवती देवी, सीमा देवी ने मिलकर उनके खेतों में आकर उसके बेटे आदित्य के साथ मारपीट व गाली-गलौज किया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मारपीट में उसके बेटे को चोटें आई हैं। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed