{"_id":"661592b9073988a03c06eff4","slug":"atms-in-santoshgarh-close-after-10-pm-claim-of-24-hours-facility-una-news-c-93-1-una1001-121624-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़ में एटीएम रात 10 बजे के बाद हो जाते हैं बंद, दावा 24 घंटे सुविधा का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़ में एटीएम रात 10 बजे के बाद हो जाते हैं बंद, दावा 24 घंटे सुविधा का
Wed, 10 Apr 2024 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन उपलब्ध नहीं करवा पाया सुरक्षा कर्मी,
रात को राशि की जरूरत पड़ने पर इधर-उधर भटकते हैं उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के सीमांत नगर संतोषगढ़ में एटीएम सुविधा को लेकर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे एटीएम सुविधा के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। स्थानीय एटीएम शाम ढलते ही बंद हो जाते हैं। इससे लोगों को एटीएम से राशि निकालने के लिए अजोली सहित दूरदराज के एटीएम पर जाना पड़ता है। हालांकि एटीएम में वारदात होने का डर दिखाकर बैंक प्रबंधन कई वर्षों से इन मनमानी को जारी रखे हुए हैं। बजाय रात्रि सुरक्षाकर्मी रखने के एटीएम को बंद कर लोगों को असुविधा दी जा रही है।
बता दें कि संतोषगढ़ में प्रमुख दो राष्ट्रीयकृत बैंक एसबीआई और पीएनबी के एटीएम थोड़े फासले पर इकट्ठे हैं, जबकि एक एटीएम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नूरपुर मार्ग और एक संतोषगढ़ बाजार में कांगड़ा बैंक का एटीएम है। कुल चारों एटीएम में से रात 10 बजे के बाद कोई खुला नजर नहीं आता। कई बार स्थानीय उपभोक्ताओं ने प्रबंधन को चेताया और एटीएम को 24 घंटे खुला रखने की मांग उठाई, लेकिन बैंक प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, जबकि हर समय एटीएम सुविधा देने के नाम पर बैंक उपभोक्ताओं के खाते से कुछ राशि की कटौती भी की जाती है, लेकिन बैंक प्रबंधन मनमानी से लगातार उपभोक्ताओं की जेब पर सुविधा कटौती के नाम पर ठगी कर रहे हैं, जबकि धरातल पर यह सुविधा तय मानकों के अनुरूप नहीं दी जा रही है। ऊपर से बैंक प्रबंधन 23 घंटे सुविधा का दावा भी करते हैं, जो कि हवा ही नजर आ रहे हैं। एटीएम उपभोक्ताओं में राज कुमार, नरेश कुमार, आशु, वीरेंद्र, जितेंद्र कुमार आदि ने मांग की है कि इस सुविधा को सभी बैंक प्रबंधक 24 घटें करें अन्यथा सुविधा के नाम पर की जाने वाली कटौती बंद की जाए।
-- -
एटीएम सुविधा के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से कुछ राशि की कटौती की जाती है। संतोषगढ़ में एसबीआई का एटीएम 24 घंटे सुविधाजनक हो, इसके लिए स्थानीय बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
-संजू बंगा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई, ऊना