फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Army recruitment

सेना भर्ती ः मिलिट्री अस्पताल जालंधर जाएगी विजिलेंस की टीम

Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment
ऊना। सेना में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से पैसे ऐंठने के आरोपी को रिमांड पर लेकर विजिलेंस ने पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को विजिलेंस थाना ऊना में आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि आरोपी ने विजिलेंस अधिकारियों के समक्ष कई खुलासे किए हैं। जांच के दृष्टिगत फिलहाल विजिलेंस आधिकारिक रूप से कुछ कहने को तैयार नहीं। हालांकि बताया जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर ही विजिलेंस की एक विशेष टीम जालंधर स्थित मिलिट्री अस्पताल रवाना होगी। इसको लेकर विजिलेंस ने रूपरेखा तैयार की है। गौरतलब है कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी एजेंट को छह दिन के विजिलेंस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरोपी की सेना और मिलिट्री अस्पताल के कर्मचारियों के साथ क्या सांठगांठ है, विजिलेंस इस बारे में भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि ऊना विजिलेंस की टीम ने वीरवार को एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र की अगुवाई में ट्रैप लगाकर बद्दी के पास हरियाणा के मडावाला में फौज में भर्ती करवाने के लिए पैसे लेने के आरोप में गुरतेज (25)पुत्र जसमेर सिंह तहसील असंध, जिला करनाल, हरियाणा को एक लाख 25 हजार की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवाओं को झांसे में लेकर मेडिकल में पास कराने की एवज में 50 हजार रुपये प्रति अभ्यर्थी वसूलता था। इस मामले में विजिलेंस ने बीते 22 जनवरी को ऊना में सेना भर्ती के दौरान एक एफआईआर दर्ज की थी कि हरियाणा के कुछ लोग भर्ती के अभ्यर्थियों से यह कहकर पैसे मांग रहे हैं कि उनकी सेना के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ सांठगांठ है। वह जालंधर में होने वाले मेडिकल में उनको पास करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी मेडिकल में पास करवाने के लिए 50,000 प्रति अभ्यर्थी मांगता था। उसे युवाओं द्वारा 25000 एडवांस दे दिया गया था तथा उसने बचे हुए 1 लाख 25000 रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को बद्दी से आगे हरियाणा में बुलाया था। विजिलेंस के एडिशनल एसपी सागर चंदर ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस टीम जालंधर मिलिट्री अस्पताल जाकर भी मामले की तफ्तीश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed