फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Approval letters handed over to the beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0

Una News: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को सौंपे स्वीकृति पत्र

Thu, 25 Sep 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

दौलतपुर चौक में नगर पंचायत द्वारा अंगीकार अभियान-2025 के तहत जागरूकता मेले का आयोजन हुआ। मेले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और विधायक ने स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

विज्ञापन
Approval letters handed over to the beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0

विस्तार

दौलतपुर चौक में अंगीकार अभियान के तहत लगाया जागरूकता मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में वीरवार को अंगीकार अभियान-2025 के अंतर्गत जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाना है, जिसे भारत सरकार की ओर से 4 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अंगीकार 2025 के माध्यम से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के सचिव बलदेव ठाकुर ने की, जबकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया मुख्य अतिथि थे। विधायक राकेश कालिया ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किए और मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं।
मेले में बिजली बोर्ड ने लोगों को पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह के अंतर्गत मोटापा, मधुमेह व रक्तहीनता से बचाव संबंधी जानकारी साझा की। इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध हो।
विज्ञापन

सफाई अभियान में विधायक ने किया श्रमदान
कार्यक्रम के दौरान विधायक राकेश कालिया ने एक दिन, एक घंटा सफाई अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed