फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   apaki awaaz una.

जरा सी बारिश में जलमग्न हो जाता पूरा वार्ड

Mon, 01 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना। Updated Mon, 01 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
apaki awaaz una.

ऊना शहर के वार्ड नंबर एक में सीवरेज सिस्टम और पानी की निकासी जैसी समस्याओं से लोग तंग आ चुक हैं। अगर इनका निदान हो जाए तो क्षेत्र के अच्छे दिन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ऐसी ही  समस्याएं उठाईं यहां के बाशिंदों ने। मौका था अमर उजाला के आपकी आवाज कार्यक्रम का। प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र अमर उजाला की मुहिम आपकी आवाज की ऊना में सोमवार से शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सोमवार को एमसी पार्क में वार्ड नंबर एक की समस्याओं और उनके निदान के लिए कार्यक्रम करवाया, जिसमें वार्ड से संबंधित शहर के प्रबुद्ध लोगों ने खुले तौर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा वार्ड नंबर एक के पार्षद एडवोकेट रमेश कुमार, पूर्व पार्षद सुरजीत सैणी तथा सुमित शर्मा, एसडीओ आईपीएच हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्याएं
जल निकासी : वार्ड की मुख्य समस्या जल निकासी है। वाटर लॉगिंग एरिया होने के कारण बरसात के दिनों में पूरा वार्ड जलमग्र हो जाता है।
सड़क : वार्ड नंबर एक की फ्रेंड्स कालोनी में सड़क के हाल ऐसे हैं कि यहां पैदल चलना भी दूभर है। सड़क पर कई जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जिनमें अकसर पानी भरा रहता है।
स्ट्रीट लाइट्स: वार्ड में कई गलियां अंधेरे में डूबी हैं तो कई जगह लाइट्स ऐसी जगह ली हैं, जिनकी रोशनी गलियों में नहीं होती।

सीवरेज लाइन विभाग ने वैसे तो शहर में सीवरेज की पाइप लाइन बिछा रखी हैं, लेकिन संबंधित वार्ड में सैकड़ों घरों में सीवरेज के कनेक्शन नहीं है।

स्वच्छता जल निकासी के साथ ही इलाके की सफाई से दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा जुड़ा हुआ है। वार्ड में नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मियों के दर्शन महीने में कुछ ही दिन होते हैं।

क्या कहते हैं लोग
पाइपें बिछा दीं, कनेक्शन कब मिलेगा
वार्ड के वरिष्ठ नागरिक किशोरी लाल शर्मा का कहना है कि विभाग ने सीवरेज सिस्टम के लिए पाइपें तो बिछा दीं, लेकिन विभाग लोगों को कनेक्शन नहीं दे पा रहा।

सफाई कर्मियों के नहीं होते दर्शन
विजय साहनी का कहना है कि नप की ओर से नियुक्त सफाई ठेकेेदार की पेमेंट देने से पहले नगर परिषद लोगों से बात कर यह सुनिश्चित करे कि सफाई कर्मी वार्ड में आ भी रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में सफाई कर्मी महीने में मुश्किल से एक सप्ताह भी नहीं आते।

गड्ढों में बदली मुख्य सड़क
जितेंद्र कुमार का कहना है कि फ्रेंड्स कालोनी के एंट्री गेट से लेकर एग्जिट तक सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि यह पूरी तरह गड्ढे में बदल गई है। स्ट्रीट लाइटें जहां होनी चाहिए, वहां नहीं लगाई गई हैं। नप को चाहिए कि स्ट्रीट लाइट्स लगाने से पूर्व स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाए।

आईपीएच की पाइप कई दिनों से लीक
प्रेम अदीव बडयाल का कहना है कि वर्कशॉप के पास कई दिनों से आईपीएच की पाइप में लीकेज है। जिसका सारा पानी रास्ते में बह रहा है। उन्होंने इस समस्या से निजात की मांग की है।

ड्रेनेज का हल नहीं तो कुछ नहीं
एनसी गुप्ता सहित गगनदीप, सुमित शर्मा और डॉ जेएस मिन्हास का कहना है कि जब तक वार्ड नंबर एक में ड्रेनेज का हल नहीं हो पाता, तब तक लोगों को समस्याओं से निजात नहीं मिल सकती। लोगों ने शहर के लिए प्रस्तावित 22 करोड़ के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम फार ऊना टाउन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने की मांग की है।  


आपकी आवाज कार्यक्रम में पहुंचे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तथा आईपीएच विभाग के एसडीओ हरभजन सिंह ने कहा कि जल निकासी से संबंधित योजना विभाग के फ्लड विंग को सौंपी गई है। जहां इस कुछ क्वायरी लगी हैं। वहीं, वार्ड नंबर एक के पार्षद एडवोकेट रमेश कुमार ने कहा कि वह इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। यह मामला जल्द हाउस में उठाया जाएगा। वहीं, वार्ड की अन्य समस्याओं के हल का भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed