फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anurag's comments against Rahul Gandhi will not be tolerated: Raizada

राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग की टिप्पणियां नहीं होंगी सहन : रायजादा

Fri, 02 Aug 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Anurag's comments against Rahul Gandhi will not be tolerated: Raizada
ऊना। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने कहा कि राहुल गांधी की पीढि़यों ने देश की आजादी के लिए अनेकों कुर्बानियां दी हैं और यही उनकी जाति है। उन्होंने लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के बयान को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। सतपाल रायजादा ने कहा कि राहुल गांधी पर टीका टिप्पणी करने वाले अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए सांसद रहते हुए क्या किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार में पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोगों ने इस देश के लिए जो कुर्बानी दी है, वही राहुल गांधी की जाति है। सतपाल रायजादा ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार के 17 लोगों ने देश की आजादी के लिए जेल में यातनाएं भुगतीं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर यह बताएं कि लंबे समय से बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम किया। सतपाल रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कभी भी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की आवाज को संसद में बुलंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही टिप्पणियां सहन नहीं की जाएंगी। इस अवसर पर तिलक राज, वरुण पुरी, मयंक खन्ना, विकास सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed