फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anurag congratulated for the Sansad Ratna Award.

Una News: संसद रत्न अवॉर्ड के लिए अनुराग को दी बधाई

Tue, 26 May 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 May 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
Anurag congratulated for the Sansad Ratna Award.
ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, देवेंद्र कुमार भुट्टो, चैतन्य शर्मा, राजेश ठाकुर तथा भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। जानकारी के अनुसार सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला, स्टील एवं खान समिति को वर्ष 2026 के संसद रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है। समिति को संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2019 में भी अनुराग सिंह ठाकुर को लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप और हमीरपुर सांसद के रूप में उत्कृष्ट संसदीय कार्य के लिए चेन्नई में सांसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed