फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anti-encroachment drive ineffective, hawkers take over again

Una News: अतिक्रमण विरोधी अभियान बेअसर, फिर से रेहड़ियों का कब्जा

Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive ineffective, hawkers take over again
ऊना हमीरपुर रोड पर लगी रेहडियां।संवाद
शहर में प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद धरातल पर नहीं दिख रहा कोई असर
विज्ञापन

नेशनल हाईवे समेत शहर की गलियों में भी लग रही रेहड़ी फड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम की ओर से शहर में चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान धीरे-धीरे प्रभावहीन होता जा रहा है। शहर के कई हिस्सों, विशेषकर एनएच किनारे और बाजारों में रेहड़ी-फड़ी वालों ने दोबारा जगह घेरनी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने के कारण एनएच किनारे बनाए गए फुटपाथों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ शहर में अवैध पार्किंग की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। फुटपाथों पर खड़ी गाड़ियों और दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों को मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। हाल ही में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था, जिसके दौरान कुछ समय के लिए रेहड़ियां हटा दी गई थीं। अब फिर से हालात पहले जैसे हो गए हैं और जगह-जगह रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं। इस समस्या को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने बार-बार शिकायतें की हैं, मगर अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।


वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा की ओर से कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन से मांग उठाई गई है। लेकिन प्रशासनिक अभियानों का असर केवल कुछ दिनों तक ही रहता है। बाद में स्थिति जस की तस बनी रहती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक फोरम के सदस्य डीडी वशिष्ठ का कहना है कि जब शहर में रेहड़ी-फड़ी के लिए तय स्थान वेंडर मार्केट बनाई गई है तो इसके बाद भी जगह-जगह रेहड़ी लगना सही नहीं है। प्रशासन को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार का कहना है कि अवैध रेहड़ी-फड़ी पर लगाम कसने के लिए निगम गंभीर है। स्थायी समाधान के लिए जल्द ही ठोस प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed