{"_id":"6aa8464d6c8d90362f0b5857","slug":"anti-encroachment-drive-clears-footpaths-along-the-national-highway-una-news-c-93-1-una1026-205993-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एनएच किनारे चला अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एनएच किनारे चला अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ अभियान
Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। एनएच किनारे फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपनाया। पुलिस थाना प्रभारी अंब विपन शर्मा ने टीम के साथ बड़ूही, दिलवां क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ अभियान चलाया।
एनएच किनारे फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद प्रशासन ने उक्त मामले का संज्ञान लिया। अंब थाना प्रभारी ने फुटपाथ पर नारियल और अन्य सामान लगाकर बैठे प्रवासी विक्रेताओं को हटाया। साथ ही निर्देश दिए कि सड़क किनारे बने फुटपाथ को खाली रखा जाए।
कई दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर आगे तक रखा गया सामान भी पीछे करवाया गया ताकि राहगीरों के लिए पैदल चलने की पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।
पुलिस ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त नजर आए और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि झलेड़ा से अंब तक एनएच किनारे बने फुटपाथों पर लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी संचालकों और दुकानदारों द्वारा सामान रखने की शिकायतें सामने आ रही थीं। कई स्थानों पर दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला होने के कारण पैदल चलने के लिए जगह नहीं बचती थी।
ऐसे में राहगीरों को मजबूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलना पड़ता था, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि फुटपाथ आम लोगों के सुरक्षित पैदल आवागमन के लिए बनाए गए हैं, इन्हें दुकानों या रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यह अभियान नियमित चलता रहे।