फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Annual functions of schools should be completed by 30th November.

Una News: 30 नवंबर तक निपटा लें स्कूलों के वार्षिक समारोह

Thu, 07 Nov 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Annual functions of schools should be completed by 30th November.
शिक्षा विभाग ने स्कूलों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके चलते लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में स्कूलों के सालाना समारोह 30 नवंबर के बाद नहीं करवाए जा सकेंगे। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग उच्चतर कार्यालय उपनिदेशक ऊना ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसी के मद्देनजर सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि स्कूलों के वार्षिक समारोह 30 नवंबर तक आयोजित करवा लें। उसके बाद किसी भी प्रकार का सालाना समारोह स्कूलों में आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करवाने के लिए प्रयासरत है। बच्चों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है कि वार्षिक समारोह नवंबर के अंत तक आयोजित करवा लिए जाएं ताकि दिसंबर में बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखी जा सके और किसी भी प्रकार के आयोजन के मद्देनजर बच्चों की पढ़ाई पर कोई भी विपरीत असर न पड़े। बच्चों को अतिरिक्त समय भी अधिक पढ़ाई करने के लिए मिल सके। बताया कि इसके बाद अगर कोई भी स्कूल सालाना समारोह करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभिन्न कक्षाओं में विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत चरणवद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी, जैसे विभागीय निर्देश प्राप्त होंगे। वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल भी समय रहते जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों से आह्वान किया है कि वह शिक्षा विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय रहते तैयार करें ताकि बच्चे कड़ी मेहनत और लग्न से वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने स्कूलों का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed