{"_id":"675309da499379671d0d4ee6","slug":"annual-function-celebrated-in-vashisht-public-school-una-news-c-93-1-una1002-140335-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के मेधावी नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के मेधावी नवाजे
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देते हुए वशिष्ट पब्लिक स्कूल विद्यार्थी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक सतपाल सत्ती ने शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट, प्रधानाचार्य दीपक कौशल, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अशोक नंदा, राज वशिष्ट, महेंद्र वशिष्ट, रमेश वशिष्ट, नरेश वशिष्ट, अनुज वशिष्ट और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत ज्योति प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से की गई। समारोह में स्कूल के लगभग 970 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर नृत्य तक हर गतिविधि के लिए बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की है।
बच्चों की इस तैयारी में न केवल उनके कौशल निखरे हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना भी विकसित हुई है। विद्यालय ने इस सत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 10वीं और 12वीं के परिणाम शत-प्रतिशत रहे। दसवीं के 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और कक्षा 12वीं के 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा के शिवांश, ऋत्विक सैनी और दसवीं कक्षा की राशि ने जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के 4 बच्चों को गोल्ड मेडल और 4 बच्चों को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल हिमाचल प्रदेश का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जिसके 20 बच्चों का राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में चयन हुआ है।
विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, सबसे अधिक उपस्थिति, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें मुख्य प्रस्तुतियांं आज दिन खुशियांं दा चढ़या, मैं निकला गड्डी लेके, डिस्को दीवाने, रोहडू जाना मेरी अम्मीए, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, डोला रे डोला, स्वैग से करेंगे सबका स्वागत आदि रहीं। संवाद