{"_id":"6a36e2fcee223fa947035284","slug":"announcement-of-20-lakh-for-a-community-hall-in-brahmapur-una-news-c-93-1-una1026-195855-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ब्रह्मपुर में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ब्रह्मपुर में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा
Sun, 21 Jun 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक एवं सीएसडी कैंटीन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने पूर्व सैनिकों को बड़ी सौगात दी।
इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के चेयरमैन कर्नल जोगिंदर शर्मा की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने ईसीएचएस एवं सीएसडी कैंटीन परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी। मांग को स्वीकार करते हुए सांसद ने 20 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए आश्वासन दिया कि इस परियोजना के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक फौजी के बेटे हैं और पूर्व सैनिकों के अधिकारों तथा सुविधाओं के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि देश आज जिस शांति और सुरक्षा के वातावरण में रह रहा है, उसका श्रेय भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों को जाता है। मोदी सरकार ने सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) लागू की, जिस पर अब तक करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में अपने अदम्य साहस का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है।
इस घोषणा पर पूर्व सैनिक लीग के चेयरमैन कर्नल जोगिंदर शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास सहित पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।