{"_id":"68c8128f6af97a2de008de97","slug":"anishka-sakshi-and-shammi-first-in-panel-discussion-una-news-c-93-1-ssml1048-165515-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पैनल डिस्कशन में अनिष्का, साक्षी और शम्मी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पैनल डिस्कशन में अनिष्का, साक्षी और शम्मी प्रथम
विज्ञापन
ऊना काॅलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
समावेशी लोकतंत्र विकास और सुरक्षा का मार्ग रहा कार्यक्रम का विषय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विषय समावेशी लोकतंत्र विकास और सुरक्षा का मार्ग रहा। इस दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र की अवधारणा को संजोना और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों को सहेजना था।
इस दिवस को मनाने के लिए कुछ गतिविधियों की योजना बनाई गई थी, जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला, दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में लोकतंत्र पर पैनल चर्चा, लोकतंत्र पर प्रश्नोत्तरी और लोकतंत्र के व्यावहारिक पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए नुक्कड़ नाटक शामिल रहे।
पैनल डिस्कशन प्रतियोगिता में अनिष्का, साक्षी, शम्मी ने प्रथम, ख्याति, दिव्यांशी, अनमोल ने द्वितीय, आदित्य, राजीव, जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में साक्षी ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और अनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अक्षिता बस्सी प्रथम, आरजू ने द्वितीय, शाजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में आशा, अंशदीप, सुनीता प्रथम, तरूण, जिया, पलक द्वितीय, ख्याति, कामिनी, शुभमपाल और तृतीय कृशिता, अभिषेक और पल्लवी शामिल रहीं। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. भगवान दास, डॉ. शाम सिंह, प्रो. मोनिका, प्रो. निकिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ. मीता शर्मा ऊना रहीं। कार्यक्रम का आयोजन और समन्वयन विकास सैनी सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में एआई और लोकतंत्र को एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नई प्रौद्योगिकियां लोकतांत्रिक सिद्धांतों से निर्देशित हों। मुख्य अतिथि डॉ. मीता शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि लोकतंत्र पूरे विश्व के हर देश के लिए प्रासंगिक है।