फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Animal husbandry deptt advises people remain alert on bird flu in Una

बर्ड फ्लू को लेकर मुर्गी पालक बरतें एहतिहात

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Animal husbandry deptt advises people remain alert on bird flu in Una
ऊना। देश में बर्ड फ्लू की आहट के साथ पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। पशु पालन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर मुर्गी पालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। विभाग ने पक्षियों अथवा मुर्गियों की अचानक मौत होने पर तुरंत निकटतम पशु चिकित्सा संस्थान को जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने बताया कि बर्ड फ्लू केरल से शुरु हुआ है और अब यह जयपुर तक पहुंच गया है। बर्ड फ्लू हिमाचल तक न पहुंचे, इसके दृष्टिगत मुर्गी पालक और लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन

उन्होंने जिला ऊना के मुर्गी पालकों और लोगों से अपील की है कि प्रवासी पक्षियों से फ्लू का वायरस पालतू मुर्गियों में न फैले, इसके लिए बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जरूरी एहतियात बरतना आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सेन ने कहा कि मुर्गी पालकों को फार्म और बाड़े में जाने के लिए अलग कपड़ों और जूतों का इस्तेमाल करना चाहिए। फार्म और बाड़े के बाहर फुटपाथ बनाएं, जिसमें फिनायल अथवा अन्य कीटाणुनाशक घोल का प्रयोग करें।
फार्म और बाड़े में जाने से पहले साबुन से हाथ धोकर जाएं। चारों तरफ नियमित रूप से चूने का छिड़काव करें। फार्म में पड़े छिद्रों को बंद करें, जिनमें चूहे और नेवले अंदर प्रवेश न कर सकें। जिन मुर्गी पालकों ने कुत्ते पाल रखें है, उन्हें बांध कर रखें।

इन बातों का भी रखें ख्याल
मुर्गी पालकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मांसाहारी और प्रवासी पक्षियों का मल किसी भी तरीके से फार्म में रखी मुर्गियों के संपर्क में न आए। मुर्गियां के लिए दाने-पानी की व्यवस्था बाड़े में उपलब्ध करवाएं। कूड़े का उचित प्रबंध करना चाहिए जिससे कि अन्य पक्षी उस तरफ आकर्षित न हों। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001808006 , 0177-2830089 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed