फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anil took oath as the President of Nagar Panchayat Gagret

Una News: अनिल ने नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष पद की ली शपथ

Fri, 02 Aug 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Anil took oath as the President of Nagar Panchayat Gagret
नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अनिल कुमार नीलू के साथ जिला परिषद सुश
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड चार से पार्षद अनिल कुमार नगर पंचायत गगरेट के अधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बन गए हैं। नगर पंचायत के पार्षद सुरेंद्र सिंह द्वारा निजी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र देने पर अनिल कुमार को सर्वसम्मति से नगर पंचायत गगरेट का अध्यक्ष चुन लिया गया था, लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक तौर पर शपथ नहीं हुई थी। वीरवार को अनिल कुमार ने आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण कर अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। अनिल कुमार ने अध्यक्ष बनते ही नगर पंचायत गगरेट में विकास कार्यों को गति देने का ऐलान भी किया है। वीरवार को एसडीएम सौमिल गौतम ने विधिवत रूप से अनिल कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अनिल कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग तमाम पार्षद मौजूद रहे। नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष पद पर भाजपा का ही कब्जा रहा है और अब अध्यक्ष पद फिर से भाजपा के पास ही रहने पर अनिल कुमार के शपथ-ग्रहण समारोह में कई भाजपा नेता भी पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह पटियाल, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के निजी सहायक हर्षित तिवारी, भाजपा नेत्री लक्ष्मी जरियाल, विकास विक्की व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed