{"_id":"690df8f05cca8f3e910f8af7","slug":"anger-over-non-release-of-3-percent-da-and-arrears-una-news-c-93-1-ssml1047-171307-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 3 प्रतिशत डीए और एरियर जारी न करने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 3 प्रतिशत डीए और एरियर जारी न करने पर आक्रोश
विज्ञापन
पेंशनरों ने सरकार और प्रबंधन के रवैये पर गहरी नाराज़गी जताई
एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन ऊना की बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार और प्रबंधन के रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। जिला अध्यक्ष किशोरी लाल ने कहा कि यह अत्यंत खेदजनक है कि सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों को अभी तक 3 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) एवं एरियर जारी करने के आदेश नहीं दिए गए हैं, जबकि कार्यरत कर्मचारियों को यह लाभ मिल चुका है। उन्होंने इसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय करार दिया। उन्होंने बताया कि 75 वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का एरियर तो प्रदान कर दिया गया है, परंतु 75 वर्ष से कम आयु वाले पेंशनरों को यह भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसी प्रकार 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का एरियर भी अभी तक नहीं दिया गया है।
महासचिव सतपाल शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया देनदारियों को लेकर गंभीर नहीं हैं। पिछले लगभग पांच वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित है, जिसके चलते कई पेंशनर गंभीर बीमारियों के बावजूद उचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सात नवंबर को भी पेंशन का भुगतान नहीं किया गया, जिससे पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि सरकार और प्रबंधन शीघ्र ही 65, 70 और 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को पेंशन, संशोधित वेतनमान का एरियर, पेंशन वृद्धि का एरियर और लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एकमुश्त किया जाए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 12 नवंबर को कुल्लू में राज्य स्तरीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पेंशनरों की मांगों को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया जाएगा। बैठक में सहदेव, कश्मीर सिंह, चैन सिंह, बलवीर सिंह, विनोद कुमार, जगना देवी, विजय सिंह, रामलोक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।