फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amisha Thakur first in poster making competition

Una News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमीषा ठाकुर प्रथम

Fri, 26 Dec 2025 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Amisha Thakur first in poster making competition
अंब काॅलेज में रेड रिबन क्लब ने करवाई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में रेड रिबन क्लब की ओर से शुक्रवार को पोस्टर मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 70 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने की। प्राचार्य ने कहा कि युवा वर्ग एड्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को एड्स वायरस से बचाव की जानकारी देना, सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना और शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है ताकि इस बीमारी से प्रभावी ढंग से लड़ा जा सके। प्रतियोगिता के दौरान 30 छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच और उपचार के महत्व का संदेश दिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमीषा ठाकुर ने प्रथम, प्रीति डढवाल ने द्वितीय और अंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंकिता, महक और विशाखा की टीम (सनफ्लावर) प्रथम रहीं। अर्शिता, इशिका और नीतिका की टीम (रोज) ने दूसरा तथा सलोनी, जाह्नवी और आरुषि की टीम (मैरीगोल्ड) ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में निर्णायक की भूमिका डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. कृष्णा और डॉ. कुमारी सुजाता ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed