फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amid protests, government schools declared a month-long holiday

Una News: विरोध के बीच सरकारी स्कूलों में हुई एक माह की छुट्टियां

Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amid protests, government schools declared a month-long holiday
गर्मियों के बजाय बरसात में छुट्टियां करने की उठाई जा रही थी मांग
विज्ञापन


एक जून से लेकर 30 तक रहेगी छुट्टियों की अवधि

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के सरकारी और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले निजी स्कूलों में एक माह की छुट्टियां जून की शुरुआत से लागू हो गईं। हालांकि, छुट्टियों के इस फैसले का एक वर्ग ने स्वागत तो दूसरे धड़े ने विरोध भी किया। विरोध करने वालों का तर्क है कि गर्मी के मौसम के बजाय बरसात में छुट्टियां होनी चाहिए।

स्कूल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता जीवन मोदगिल, रायपुर मैदान से सुखदेव परमार, बोट से राजेश ठाकुर, सोलहसिंगी धार के कोट गांव निवासी कुलदीप सिंह और पीपलू से राज कुमार मनकोटिया ने कहा कि जिले में बरसात का मौसम संवेदनशील होता है। प्रदेश में आपदा के दौरान जिले के कई स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा। कइयों में जलभराव हुआ। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बरसात के दिनों छुट्टियां घोषित होनी चाहिए। गर्मी के इस मौसम में मार्च माह से विद्यार्थी स्कूल जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को इस मौसम में छुट्टियां के बजाय समयसारिणी में बदलाव किया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया और छुट्टियां लागू कर दी गईं। अभिभावकों ने कहा कि बरसात के दिनों में कई बार आपात स्थिति को देखते हुए छुट्टियां कर दी जाती हैं। जबकि, गर्मी के मौसम में ऐसी स्थिति कम पैदा होती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़े नुकसान से बचाने के लिए भी छुट्टियां बरसात में की जानी चाहिए। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि विभाग और सरकार के आदेश के अनुसार ही छुट्टियां लागू की गईं। इसमें बदलाव के आदेश आए तो निश्चित तौर पर उन्हें भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed