फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ambala passenger train departs from Daulatpur at 7:00, not 6:20: Passenger

दौलतपुर से 6:20 नहीं, 7 बजे चले अंबाला पैसेंजर ट्रेन : यात्री

Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ambala passenger train departs from Daulatpur at 7:00, not 6:20: Passenger
लोगों ने उठाई मांग, चंडीगढ़ समेत ऊना जाने वालों को आ रही समस्या
विज्ञापन

चुरुड़ू टकराला स्टेशन पर दूसरी गाड़ी की क्रॉसिंग के चलते 20 से 25 मिनट तक खड़ी रहती है ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से सुबह 6:20 बजे चंडीगढ़ के रास्ते अंबाला छावनी तक जाने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी का समय बदलने की क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड से मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्यार्थी और यात्री इस रेलगाड़ी के माध्यम से ऊना समेत चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली जाते हैं। लेकिन, सुबह रेलगाड़ी का समय जल्दी होने के चलते काफी दिक्कतें आती हैं। दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से सुबह प्रस्थान के बाद रेलगाड़ी चुरुड़ू टकराला स्टेशन पर दूसरी गाड़ी की क्रॉसिंग के चलते 20 से 25 मिनट तक खड़ी रहती है। यहां पर दिल्ली से आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस की क्रॉसिंग के चलते इंतजार करना पड़ता है। रेलगाड़ी से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के अनुसार अगर रेलगाड़ी का समय सुबह सात बजे कर दिया जाए तो यहां इंतजार भी ज्यादा देर तक नहीं करना पड़ेगा। सर्दियों के मौसम में सुबह छह बजे रेलगाड़ी को पकड़ने में परेशानी आती है। कई विद्यार्थी और नौकरी पेशे वाले रेलगाड़ी को पकड़ नहीं पाते हैं। बाद में उन्हें बस के माध्यम से जाना पड़ता है। ऐसे में अगर रेलगाड़ी की समयसारिणी में बदलाव किया जाए तो दोनों रेलगाड़ियां एक साथ अंब अंदौरा स्टेशन पर क्रॉस हो जाएंगी। इससे यात्रियों के समय में बचत तो होगी ही साथ ही रेलवे को भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा। रेलगाड़ी सुबह 6:20 पर दौलतपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान होने के बाद 10:55 पर चंडीगढ़ पहुंचती है। उधर, रेलवे बोर्ड अंबाला प्रभाग के वरिष्ठ डीसीएम नवीन झा ने बताया कि मामला ध्यान में आ गया है। इस पर विचार किया जाएगा।

क्या कहते हैं युवा
मोहाली में नौकरी करने के चलते इसी रेलगाड़ी से सफर करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ता है। लेकिन, कुछ ही दूरी पर ट्रेन दूसरी गाड़ी की क्रॉसिंग के लिए काफी देर तक खड़ी रहती है। ऐसे में समय में बदलाव किया जाए तो इसका बेहद फायदा होगा। -गौरव दरोच, निवासी बबेहर
विज्ञापन


कोट्स
वाॅलीबाल टूर्नामेंट के चलते कई बार इसी ट्रेन से चंडीगढ़ जाना पड़ता है। सुबह जल्दी में ट्रेन पकड़कर चुरुड़ू टकराला स्टेशन पर काफी देर इंतजार करना पड़ता है। समय भी बर्बाद होता है। समय बदला जाए तो सभी को इसका फायदा होगा। -अनुराग, वाॅलीबाल खिलाड़ी, निवासी डंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
कई गांववासी रेलगाड़ी का समय सात बजे करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। अगर समय में बदलाव होता है तो रेलवे के साथ यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। सवारियां बढ़ने के साथ लोगों को सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा। -अरुण कौशल समाजसेवी, निवासी धुंधला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed