{"_id":"68cfe9452069b1aef705ee87","slug":"amb-hospital-did-not-install-new-ultrasound-machine-una-news-c-93-1-ssml1047-166221-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अस्पताल में नहीं लगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अस्पताल में नहीं लगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
सोनोलॉजिस्ट का पद भी खाली, किसी नए चिकित्सक को दिया जाएगा प्रशिक्षण
गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने में हो रही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब नागरिक अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की योजना अभी सिरे नहीं चढ़ी है। सोनोलॉजिस्ट की तैनाती भी नहीं हो पाई है। अस्पताल में तैनात सोनोलॉजिस्ट ने उच्च शिक्षा के लिए सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इसके बाद से विभाग किसी अन्य चिकित्सक को प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास कर रहा है।
गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने को लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है, लेकिन स्टाफ की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। वर्ष 2023 में अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की गई थी, जो कुछ माह तक चली लेकिन मशीन खराब होने के बाद से यह सेवा बंद हो गई और करीब दो साल बीत जाने के बाद भी नई मशीन स्थापित नहीं हो पाई।
वर्तमान स्थिति यह है कि अगर आने वाले दिनों में नई मशीन लग भी जाती है तो सोनोलॉजिस्ट न होने के कारण गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कौन करेगा। इस बीच मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नई मशीन लगने के बाद गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ अन्य मरीजों को भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा मिल सकेगी लेकिन प्रशासनिक स्तर पर खरीद प्रक्रिया में देरी के कारण यह सुविधा अभी भी अधर में लटकी हुई है। नागरिक अस्पताल अंब के अधीन 45 से अधिक ग्राम पंचायतें और नगर पंचायत अंब की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा है। ऐसे में मशीन और सोनोलॉजिस्ट की तैनाती कब तक होगी, कहना मुश्किल है।
नागरिक अस्पताल अंब में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। सोनोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर भी मांग उठाई गई है। आगामी प्रक्रिया विभागीय स्तर पर तय होगी।
-डॉ. राजीव गर्ग, खंड चिकित्सा अधिकारी, अंब