{"_id":"66c26aa7d7cc68e6a20ff074","slug":"amb-caught-the-absconding-person-from-jammu-police-area-una-news-c-93-1-una1002-130939-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जम्मू पुलिस क्षेत्र से फरार व्यक्ति को अंब से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जम्मू पुलिस क्षेत्र से फरार व्यक्ति को अंब से पकड़ा
Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब बस अड्डा पर शनिवार रात को एक संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी ने हलचल मचा दी। वह संभवत: जम्मू पुलिस की गिरफ्त से भागा हुआ था, जिसकी तलाश में जम्मू पुलिस भी उसे तलाशते हुए स्थानीय लोगों के संपर्क में आई, जिससे लोग अलर्ट हो गए।
वहीं, बस अड्डा परिसर के आसपास कुछ अंजान लोगों के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि अंब बस अड्डा परिसर में शनिवार रात को लोगों ने हाफ पैंट पहने एक व्यक्ति को देखा, जो कि किन्हीं लोगों को देखकर बस अड्डा के पिछली ओर चला गया। इसके बाद वहां जम्मू पुलिस के जवान भी वहां देखे गए, जो कि किसी संदिग्ध की तलाश में थे। जम्मू पुलिस के जवान जब कुछ देर बाद वहां से चले गए, तब वहां एक संदिग्ध व्यक्ति आया और एक बस में बैठकर जाने लगा। इस पर कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और बस से उतारकर नीचे ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर भी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने हुए एक व्यक्ति की वीडियो वायरल होती रही। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह वही व्यक्ति है, जिसे स्थानीय लोगों ने रात के वक्त पकड़ा था। उधर, इस संबंध में बात करने पर एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि जम्मू पुलिस उनके क्षेत्र से फरार व्यक्ति की तलाश में आई थी, जिसे वह साथ ले गई है।