फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amb-Andaura to Raipur Junction EMU train arrived one and a half hour late

Una News: डेढ़ घंटा देरी से पहुंची अंब-अंदौरा से रायपुर जंक्शन ईएमयू ट्रेन

Fri, 23 May 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Amb-Andaura to Raipur Junction EMU train arrived one and a half hour late
रायपुर जंक्शन के लिए रविवार को शुरू हुई थी सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से रायपुर जंक्शन ईएमयू रेलगाड़ी के लिए रविवार से शुरू हुई रेल सेवा के लिए फिलहाल यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ रहा है। देर रात रायपुर से रवाना होने वाली यह ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन देरी से पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे ने रविवार से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से हरियाणा के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन रायपुर हरियाणा के बीच रेल सेवा शुरू की थी।
शुक्रवार को भी रायपुर जंक्शन से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। निर्धारित समय अनुसार रायपुर जंक्शन से यह ट्रेन मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर चलकर दोपहर करीब 12 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है लेकिन शुक्रवार को यह ट्रेन करीब डेढ़ घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन और उसके बाद अंब अंदौरा स्टेशन पहुंची। बीते रविवार को पहले दिन विधिवत तौर पर अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से ईएमयू रेलगाड़ी रायपुर जंक्शन के लिए रवाना हुई। दोपहर तीन बजे यह गाड़ी यहां से चली और अब यह अंबाला, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के कैथल, नरवाणा, जाखल, कुकलाना व भरवाला से रायपुर हरियाणा जंक्शन पर पहुंची। निर्धारित समय के अनुसार रात्रि करीब सवा एक बजे यह ट्रेन अपने आखिरी स्टेशन रायपुर जंक्शन में पहुंचती है। इससे पहले रेलगाड़ी का रूट अंब अंदौरा से अंबाला तक हुआ करता था। इसमें 203 किलोमीटर का सफर रहता। रूट विस्तार के बाद ट्रेन का एकतरफा सफर 406 किमी हो चुका है। इस रेल सेवा में मात्र 70 रुपये खर्च कर सफर पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


-----

ऊना रेलवे स्टेशन के सहायक अधीक्षक राजवीर रंजन ने बताया कि अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से रायपुर ईएमयू रेलगाड़ी देरी से पहुंच रही है। इसके कुछ तकनीकी कारण हो सकते हैं। नए रूट और दूरी अधिक होने के चलते व्यवस्थाओं को नियमित करने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed