{"_id":"6889fedbdc1c7849e4078da6","slug":"amb-andaura-haridwar-train-is-arriving-late-every-day-causing-inconvenience-to-passengers-una-news-c-93-1-ssml1048-160825-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अंदौरा-हरिद्वार ट्रेन रोजाना देरी से पहुंच रही, यात्रियों को हो रही असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अंदौरा-हरिद्वार ट्रेन रोजाना देरी से पहुंच रही, यात्रियों को हो रही असुविधा
विज्ञापन
एक घंटे से अधिक देरी से पहुंच रही हरिद्वार
यात्रियों ने समयसारिणी से चलने और पहुंचने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के अंब अंदौरा स्टेशन से हरिद्वार वाया सरहिंद चलने वाली ट्रेन संख्या 64512 पैसेंजर बीते एक सप्ताह से लगातार देरी से हरिद्वार पहुंच रही है। इससे हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से हरिद्वार जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ नौकरीपेशा यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को यह ट्रेन अंब-अंदौरा स्टेशन से लगभग 45 मिनट की देरी से दोपहर 2:20 बजे रवाना हुई। वहीं, मंगलवार को ट्रेन अंब-अंदौरा से निर्धारित समय पर तो चली, लेकिन हरिद्वार अपने नियत समय रात 9 बजे के बजाय सवा 10 बजे पहुंची, यानी लगभग 1 घंटा 15 मिनट की देरी से। इसके अतिरिक्त सोमवार को ट्रेन 1 घंटा, रविवार को 1 घंटा 10 मिनट और शनिवार को लगभग 55 मिनट की देरी से हरिद्वार पहुंची। यात्रियों ने लगातार हो रही इस देरी पर नाराजगी जताई है। यात्री मनु जसवाल, अमित कुमार, अरविंद शर्मा, सुरेश बंसल और अमरीक सिंह ने अंबाला व मुरादाबाद रेलवे मंडलों से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।