फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegation of fraud in the name of investment, memorandum submitted to SDM

Una News: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Mar 2025 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in the name of investment, memorandum submitted to SDM
अप्पर अरनियाला गांव के लोगों के एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

बोले, एजेंट निवेश के बदले अच्छे ब्याज के नाम पर लगातार लेती रहीं पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ह्यूमन वेलफेयर थ्रिफ्ट एंड मल्टी सोसायटी में घोटाले का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वीरवार को सोसायटी की एक महिला एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग एसडीएम ऊना के दरबार पहुंचे। उन्होंने एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान को बताया कि एजेंट निवेश के बदले अच्छे ब्याज के नाम पर उनसे लगातार पैसे लेती रहीं। तय समय के बाद उन्हें कोई राशि नहीं लौटाई गई। जानकारी के अनुसार गांव अप्पर अरनियाला निवासी जसविंद्र कुमार, सुनील कुमार, पम्मी, सुमन, राकेश कुमार, तारा सिंह, सत्या देवी और विजय कुमार ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि हरोली क्षेत्र की महिला एजेंट अच्छे ब्याज का लालच देकर उनके लगातार किस्त का पैसा लेती रही। कोई रकम नहीं लौटाई गई। अब जब आरोपी महिला से पैसे मांगे जा रहे तो आनाकानी कर रही है। अप्पर अरनियाला निवासियों ने कहा कि उन्हें किस्त भरते तीन साल का समय बीत चुका है। अब निवेश के बदले तयशुदा रकम उन्हें मिलनी थी। कहा कि बीते वर्ष दिसंबर में पंचायत की मौजूदगी में आरोपी महिला ने तीन माह के भीतर पैसे लौटाने का वादा किया लेकिन अभी तक रकम नहीं लौटाई। एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान ने कहा कि एक शिकायत उनके पास आई है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। गड़बड़ी कहां हुई, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed