{"_id":"66159769f40549b6950851c4","slug":"akali-dal-candidates-will-be-announced-before-baisakhi-chandumajra-una-news-c-93-1-ssml1048-121647-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी से पहले अकाली दल के प्रत्याशियों की होगी घोषणा : चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी से पहले अकाली दल के प्रत्याशियों की होगी घोषणा : चंदूमाजरा
Wed, 10 Apr 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
कहा- लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का होगा सूपड़ा साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने धीरे-धीरे अपनी गतिविधियां तेज करनी शुरू कर दी है। लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम चंदूमाजरा के बेटे और शिरोमणि अकाली दल बादल के लीगल बोर्ड की सलाहकार कमेटी के सदस्य सिमरनजीत सिंह मंगलवार को नंगल दौरे पर थे।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनावों के लिए कमर कसने की अपील की। हालांकि लोकसभा क्षेत्र से अकाली दल बादल की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के साथ पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी इस सीट से अपना दावा ठोक चुके हैं। चंदूमाजरा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का सफाया होना निश्चित है। बड़े वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों के कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की ओर से भाजपा को कुछ डिमांड दी थी, लेकिन भाजपा हाईकमान ने उन मांगों को कोई तवज्जो नहीं दी, जिस कारण यह गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को शानदार जीत मिलेगी। इस मौके पर गुरदीप सिंह बावा, जतिंद्रपाल सिंह बबल, तेजा सिंह, निर्मल सिंह, तारा सैनी व हरजिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।