फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Agriculture Minister will hoist the tricolor in the Independence Day celebrations

Una News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि मंत्री फहराएंगे तिरंगा

Sat, 10 Aug 2024 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister will hoist the tricolor in the Independence Day celebrations
ऊना। ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समारोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को कृषि मंत्री एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत सुबह 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चों साथ साथ नाट्य दल, सामाजिक संस्थाओं व आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रतिनिधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाउन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जतिन लाल ने बताया कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि-बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article