{"_id":"462e703d95bca2ad92cfe2c3a8c171b3","slug":"agitation-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोहियों के खिलाफ हरोली में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशद्रोहियों के खिलाफ हरोली में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में पूरे देश भर में चलाए जा रहे जन स्वाभिमान अभियान के तहत हरोली में भारतीय जनता पार्टी ने प्रो राम कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हरोली मुख्य बाजार से लेकर तहसील कार्यालय तक देश विरोधियों और उनके समर्थकों के विरोध में तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस मौके पर प्रो राम कुमार ने कहा कि देश के किसी भी शिक्षण संस्थान मेें देश विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो साम्यवादी छात्र संगठन देशद्रोही तत्वों का समर्थन कर रहे हैं, इसका डटकर विरोध किया जाएगा। यह देश का दुर्भाग्य है कि अपने आप को सबसे पुरानी पार्टी कहलाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी खुद जेएनयू परिसर जाकर देशद्रोही तत्वों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। इसके चलते ऐसे देश द्रोही तत्व दूसरे विश्वविद्यालयों में भी अपना सिर उठा रहे हैं। कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारे लगना इसका परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी के इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। कार्यकर्ताओं ने बाद में हरोली चौक पर देशद्रोहियों का पुतला भी जलाया। इस मौके पर हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष जसविंद्र सिंह गोगा, जिला परिषद सदस्य अनूप राणा, जगजीत सिंह मनकोटिया, शेर सिंह गर्ग, सतीश ठाकुर, कुलविंद्र सिंह, विनोद जोशी, पवन फौजी, सूबेदार जरनैल सिंह, राज कुमार पंवर, रमेश लौ, हंसराज नाथी, करनैल सिंह, कमल सैणी, गुलविंद्र गोल्डी, सुनील ठाकुर, पंकज ,राहुल, गोल्डी काैंडल,अश्विनी, टीटा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन