{"_id":"68bae99fca1e4e2c0a0459e6","slug":"after-the-floods-in-punjab-there-is-a-huge-drop-in-the-number-of-devotees-in-chintapurni-temple-una-news-c-93-1-una1002-164512-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजाब में बाढ़ के बाद चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजाब में बाढ़ के बाद चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी कमी
विज्ञापन
मंदिर से लेकर बाजार भी खाली नजर आए
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। पंजाब में आई बाढ़ का असर चिंतपूर्णी मंदिर में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। कोरोना काल के बाद पहली बार मंदिर और आस-पास का बाजार सूना नजर आ रहा है। दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं और कई बार बिना बोहनी किए ही घर लौटना पड़ता है। इससे उनका घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदार संजीव, राजेश, मोनू, मदन, अजय, अमन, दिनेश, जितेंद्र, रजनीश, दीपांश, अभिनव और संदीप कुमार का कहना है कि कोरोना के बाद ऐसा सन्नाटा पहली बार चिंतपूर्णी में छाया है। उनका कहना है कि दिनभर ग्राहक का इंतजार करते-करते शाम हो जाती है और आखिरकार उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। पंजाब के अधिकांश जिले हाल ही में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोगों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते वे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का बड़ा हिस्सा पंजाब से ही आता है, इसलिए बाढ़ का असर यहां की धार्मिक और व्यावसायिक गतिविधियों पर भी व्यापक रूप से पड़ रहा है।