फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   after long time 71 percent student eat mid day meal in una district on wednesday

71 प्रतिशत बच्चों ने चखा मिड-डे मील का स्वाद

Thu, 03 Mar 2022 12:16 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
after long time 71 percent student eat mid day  meal in una district on wednesday
रायसंरी स्कूल में मिड डे मील को लेकर निरीक्षण करते प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिला में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए बुधवार से मिड-डे-मील दोबारा शुरू हो गया। इस दौरान करीब 71 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल में बने दोपहर के खाने का स्वाद चखा। करीब दो साल बाद शुरू हुए मिड-डे-मील को लेकर स्कूलों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बीते करीब दो साल से स्कूलों में बंद मिड-डे-मील को पूरी तैयारी के साथ बुधवार को शुरू कर दिया गया। स्कूलों के रसोईघरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आई। वहीं स्कूलों में मिलने वाले दोपहर के खाने को बच्चों ने भी बड़े चाव के साथ खाया। इस दौरान कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जरूरी नियमों का बच्चों से पालन करवाना एक चुनौती बना रहा। वहीं पहले से तीसरी तक के अधिकतर बच्चे ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार मिड-डे-मील का स्वाद चखा।
विज्ञापन

बुधवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के कुल 3429 में से 2027 बच्चे (59.11 प्रतिशत), पहली के 4451 में से 3105 (69.76 प्रतिशत), दूसरी के 4528 में से 3192 (70.49 प्रतिशत), तीसरी कक्षा के 4949 में से 3419 (69.04 प्रतिशत), चौथी के 5058 में से 3482, पांचवीं के 5033 में से 3619 (71.91), छठी के 4528 में से 3446 (76.10 प्रतिशत), सातवीं के 4613 में से 3429 (74.33 प्रतिशत), आठवीं के 4561 में से 3354 (73.54%) बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
उपनिदेशक ने जांची व्यवस्था
ऊना। मिड-डे-मील की व्यवस्था को जांचने के लिए जिला शिक्षा विभाग की टीम औचक निरीक्षण पर रही। इस दौरान उपनिदेशक जिला शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने खुद कई स्कूलों में जाकर मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने जिला के सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश दिए कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए समस्त बच्चों की थर्मल स्कैनिंग हो और मास्क पहनना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि खाना पकाने वाले कर्मचारी भी मास्क लगाकर रखें और थर्मल स्कैनिंग समेत तमाम सावधानियां अपनाएं। कहा कि स्कूलों में बच्चों को पीने का पानी मुहैया करवाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पानी कि टंकियों को समय रहते साफ किया जाए। देवेंद्र चंदेल ने कहा कि बच्चों को उचित शारीरिक दूरी के साथ ही खाना खिलाएं और एक दूसरे के वर्तन, मास्क व रूमाल आदि का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed