फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Aditya's team won the section level throw ball competition

Una News: आदित्य की टीम ने जीती खंड स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता

Sat, 08 Feb 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Aditya's team won the section level throw ball competition
नौ टीमों के 80 खिलाड़ियों ने खेल क्षमता का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। खंडस्तरीय सब जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन में शनिवार को बंगाणा में किया गया। इसमें कुल नौ टीमों के 80 खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीमा शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला ऊना थ्रो बॉल एसोसिएशन के सदस्य सचिव इंदु बाला, गुरुदेव, सुमित शर्मा और तकनीकी बोर्ड के अध्यक्ष यशवीर राणा, नरेश कुमार भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आदर्श और आदित्य की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में आदर्श की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य की टीम को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता में आदर्श टीम विजेता रही जबकि आदित्य टीम उपविजेता बनी। चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला और राज्य स्तर के मुकाबलों के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed