फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Additional buses run on 60 routes, crowd gathered at the bus stand

60 रूटों चली अतिरिक्त बसें, बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़

Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Additional buses run on 60 routes, crowd gathered at the bus stand
ऊना बस स्टैड़ में बस लेने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Una
ऊना। त्योहारी छुट्टियां खत्म होने के साथ ही रविवार को ऊना बस स्टैंड पर सवारियों को भारी संख्या देखने को मिली। सवारियां की अधिक संख्या को देखते हुए 60 अतिरिक्त रूटों पर रविवार शाम तक बसें चलाई गईं। त्योहार मनाकर नौकरी पर लौटने वालों की संख्या अधिक रही। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन ने भी यात्रियों को देखते हुए पुख्ता प्रबंधन किए।
विज्ञापन

अतिरिक्त बसें जरूरत के अनुसार चलाई गईं। होशियारपुर के लिए 20, बद्दी के लिए 25 व चंडीगढ़ के लिए 15 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी एक अतिरिक्त बस चलाई गई। रविवार को अवकाश होने के बावजूद सुबह से ही बस स्टैंड पर सवारियां का पहुंचना शुरू हो गया। टिकट काउंटरों पर भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय रूटों पर भी एचआरटीसी की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि सवारियों की अधिक संख्या पर 60 अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाई गईं। सोमवार को भी सवारियां अधिक होने के संभावना के चलते सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
लंबे अरसे बाद बस स्टैंड पर रही रौनक
लोगों की आवाजाही बढ़ने के बाद लंबे अरसे के बाद बस स्टैंड पर रौनक लौटी। बस स्टैंड परिसर में दुकान चलाने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। सुबह से यात्रियों की खूब आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed