फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage

Una News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage
शिकायतकर्ता बोलीं, युवक ने किसी और से कर ली शादी
विज्ञापन

पुलिस थाना अंब में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में एक युवक के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने और फिर किसी और से शादी कर लेने का गंभीर मामला सामने आया है। 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर अंब थाना में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और यौन संबंध बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती और आरोपी युवक की जान-पहचान वर्ष 2019 में एक शैक्षणिक संस्थान में हुई थी। इसके बाद दोनों में मित्रता हो गई। युवती का आरोप है कि मित्रता के दौरान युवक ने उससे विवाह करने का वादा किया और इसी झांसे में उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि वह लगातार युवक के विवाह के वादे पर भरोसा करती रही, लेकिन बीते दिनों युवक ने उससे विवाह करने से इन्कार कर दिया और गुपचुप तरीके से कहीं और विवाह कर लिया। युवक के इस धोखे से आहत होकर युवती ने अंब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed