{"_id":"66e4ab933060a5fd3b0f2504","slug":"accused-in-murder-case-on-remand-for-four-days-una-news-c-93-1-una1002-133084-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हत्या मामले का आरोपी चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हत्या मामले का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
Sat, 14 Sep 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
मवा कहोलां हत्या मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत संवाद
दौलतपुर चौक (ऊना)। थाना गगरेट के अंतर्गत मवा कोहलां में 28 अगस्त को हुई हत्या के आरोपी छठू महतो को पुलिस ने बिहार से पकड़कर शुक्रवार को अंब कोर्ट में पेश किया। जहां हत्या आरोपी को 16 तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। कोर्ट ने हत्या आरोपी को चार दिन के 16 सितंबर तक रिमांड दिया है। पुलिस आरोपी से अहम जानकारी जुटाने के साथ हत्या में प्रयोग किया हथियार भी जुटाने की कोशिश करेगी।
बता दें कि हेड कांस्टेबल विजय कुमार, हेड कांस्टेबल राजिंद्र सिंह एवं जरनैल सिंह आधारित चार सदस्यीय पुलिस टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आरोपी को बिहार में गिरफ्तार किया था। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद स्थानीय पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद ही आरोपी को हिमाचल में लाया गया। आरोपी के पकड़े जाने से पुलिस ने चैन की सांस ली है, क्योंकि पिछले 12 दिन से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मवां कहोलां में प्रवासी मजदूर की हत्या आरोपी को बिहार में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।